Big breaking :-यहाँ डंपर ने ली साइकिल सवार व्यक्ति की जान - News Height
UDHAMSINGH NAGAR NEWS

Big breaking :-यहाँ डंपर ने ली साइकिल सवार व्यक्ति की जान

डंपर ने ली साइकिल सवार व्यक्ति की जान

 

-काशीपुर में आज दोपहर कभी 4:00 सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने एनएच पर जाम लगाकर डंपर में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद भी उत्तेजित लोगों ने जाम नहीं खोला।

 

 

 

आपको बताते चलें कि आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत जैतपुर मोड़ पर करीब 51 वर्षीय सुरेश पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम जैतपुर आज दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे साइकिल पर सवार होकर आईजीएल की ओर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उत्तेजित ग्रामीणों ने एनएच पर जाम लगा दिया और हादसे का कारण बने डंपर में तोड़फोड़ कर डाली। उधर, एसपी अभय सिंह व सीओ अनुषा बड़ोला ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उत्तेजित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top