Big breaking :-आपसी विवाद के चलते प्रेमी- प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू से वार कर किया घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आपसी विवाद के चलते प्रेमी- प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू से वार कर किया घायल

 

*थाना क्लेमेनटाउन*

*आपसी विवाद के चलते प्रेमी- प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू से वार कर किया घायल*

*दोनो को घायल अवस्था में पुलिस द्वारा अस्पताल में कराया गया भर्ती*

*प्रेमिका के किसी अन्य युवक से सम्पर्क में होने के चलते दोनो के बीच हुआ था विवाद*

आज दिनांक – 07/03/2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटाउन को सूचना मिली कि ओगल भट्टा क्षेत्र में एक युवक तथा युवती के मध्य हुए विवाद में दोनो के द्वारा एक दूसरे को चाकू से वार कर घायल कर दिया है। उक्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, जहाँ पहले से ही एक एम्बुलेंस खडी थी।

 

 

मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनो घायल युवक/युवती क्लेमेंटाउन स्थित एक निजि शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र है तथा उनका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था पर पिछले कुछ समय से युवती के किसी अन्य युवक के सम्पर्क में आने के कारण आज उन दोनो के मध्य इस बात को लेकर विवाद तथा आपसी कहासुनी हो गयी, जिसके चलते दोनो के द्वारा चाकू से एक दूसरे पर वार करने से दोनो घायल हो गये, जिन्हेे पुलिस द्वारा उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां वर्तमान में दोनो उपचाराधीन हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top