Big breaking :-हाई अलर्ट के चलते पुलिस द्वारा प्रदेशभर में निकाले गए फ्लैग मार्च - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हाई अलर्ट के चलते पुलिस द्वारा प्रदेशभर में निकाले गए फ्लैग मार्च

 

*हाई अलर्ट के चलते पुलिस द्वारा प्रदेशभर में निकाले गए फ्लैग मार्च*

देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुई कार विस्फोट की घटना के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा *राज्य के सभी जनपदों में* सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सतर्क बनाने के उद्देश्य से व्यापक *फ्लैग मार्च* आयोजित किये गये।

राज्यभर में *कुल 62 स्थानों* पर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च निकाले गए, जिनमें *हर की पैड़ी, ऋषिकेश, श्री बद्रीनाथ धाम, देहरादून, रामनगर, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, पौड़ी* सहित सभी जिला मुख्यालयों के प्रमुख सार्वजनिक स्थल शामिल रहे।

फ्लैग मार्च में *पुलिस, पीएसी, क्विक रिएक्शन टीम (QRT) तथा होमगार्ड* के जवानों ने शहरों, बाजारों, प्रमुख धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त व सुरक्षा निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से किसी भी *संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना* तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाने में देने की अपील भी की।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top