Big breaking :-उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला में बादल फटने से नदी उफान पर आ गई है, जिसके चलते पिथौरागढ़-तवाघाट मार्ग बंद हो गया - News Height
PITHORAGARH NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला में बादल फटने से नदी उफान पर आ गई है, जिसके चलते पिथौरागढ़-तवाघाट मार्ग बंद हो गया

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला में बादल फटने से नदी उफान पर आ गई है, जिसके चलते पिथौरागढ़-तवाघाट मार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा कुलागाड़ में आए मलबे की वजह से काली नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ है। वहीं, पुलिस की ओर से लोगों को नदी नालों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

 

 

पिथौरागढ़ जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, 12 जुलाई की शाम धारचूला क्षेत्र में भारी बारिश के कारण करीब 8 किमी दूर बहने वाला कुलागाड़ का नाला उफान पर आ गया, पानी टनकपुर-पिथौरागढ़-तवाघाट हाईवे पर बने मोटर पुल तक पहुंच गया है। पहले बताया जा रहा था कि पुल भी टूटा है, लेकिन बाद में प्रशासन की तरफ ऐसी किसी घटना से इंकार किया है। पुल सुरक्षित है, लेकिन पुल के आस पास मलबा आया है।

 

 

बता दें कि उत्तराखंड में पहाड़ी जिलों में बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। कुमाऊं के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, उधमसिंह नगर जिले के खटीमा और सितारगंज क्षेत्र में कई गांव अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने भी अभी बारिश की चेतावनी जारी कर रखी है। जिसके लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top