Big breaking :-नशे में धुत गार्ड का हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर किया घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नशे में धुत गार्ड का हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर किया घायल

नशे में धुत गार्ड का हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर किया घायल

नशे में धुत गार्ड ने भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने इस दौरान मौके पर पहुंचकर रोकने की कोशिश की।

 

ट्रांजिट कैंप में देर रात शराब के नशे में एक सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान वह लोगों को लाइसेंसी बंदूक दिखाकर डराने लगा। लोगों और गार्ड के बीच छीनाझपटी में बंदूक से गोली चल गई। नाल जमीन पर होने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गार्ड ने इस बीच भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर घायल कर दिया।

गुस्साए लोगों ने गार्ड को बुरी तरह से पीट दिया। दोनों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार वार्ड 02 की नारायण कालोनी में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता रामधारी गंगवार के घर के सामने नशे में सिक्योरिटी गार्ड हंगामा कर रहा था।

लोगों ने गार्ड को पीटा
उनके रोकने पर गार्ड ने उन पर बंदूक की नाल से हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ा तो बंदूक से गोली जमीन पर चल गई। लोगों ने गार्ड की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल गार्ड को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि गार्ड ने एक पुलिस कर्मी के हाथ पर दांत से भी काट दिया। सूचना मिलते ही समाजसेवी सुशील गाबा, पार्षद एम पी मौर्य सहित तमाम लोग अस्पताल पहुंचे और रामाधारी गंगवार का हालचाल जाना। उन्होंने पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top