Big breaking :-रुड़की व आसपास के इलाकों में ड्रग्स विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया , एक कंपनी को भी नोटिस - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रुड़की व आसपास के इलाकों में ड्रग्स विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया , एक कंपनी को भी नोटिस

 

रुड़की व आसपास के इलाकों में ड्रग्स विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान ड्रग्स विभाग की टीम में झबरेड़ा में एक कंपनी को भी नोटिस दिया है तथा पांच दवाइयां के सैंपल भी लिए गए हैं,

 

वहीं ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में टीम ने आज जबरदस्त छापेमारी की है। कई मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा तीन मेडिकल स्टोर पर सील लगा दी। ड्रग्स विभाग की छापेमारी से दिनभर हड़कंप मचा रहा।

दवाई कंपनियों का भी निरीक्षण किया गया है। जिनमें खामियां पाई गई और दवा कारोबारियो को जमकर फटकार लगाई। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का कहना है कि जितने भी मेडिकल स्वामी हैं वह अपने मेडिकल पर फार्मेसी की ड्यूटी जरूर निभाएं अन्यथा लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top