देहरादून
नशेड़ी का हंगामा, पुलिस कस्टडी में मौत
देहरादून के लाडपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पेट्रोल पंप पर नशे में धुत एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। खबर मिली कि इस शख्स ने न सिर्फ पंप कर्मियों के साथ बदसलूकी की, बल्कि तेल डलवाने के बाद पैसे देने से भी साफ इनकार कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हंगामा कर रहे इस ‘सिरफिरे’ को दबोचकर 185 MV एक्ट के तहत थाने ले आई। लेकिन किसे पता था कि जो शख्स चंद मिनट पहले पुलिस की गाड़ी में शोर मचा रहा था, हवालात की सलाखों के पीछे उसकी आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो जाएगी। क्या ये महज़ इत्तेफाक है या पुलिस कस्टडी में लापरवाही का मामला?
पुलिस के मुताबिक, हवालात में बंद रहने के दौरान अचानक युवक ने शोर मचाना बंद कर दिया और बेसुध होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, SP ग्रामीण जया बालूनी के अनुसार, पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल और जुडिशियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोष सामने आता है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





