Big breaking :-भारतीय दल में बॉक्सिंग के समीक्षक बने उत्तराखंड के डॉ. धर्मेंद्र, पेरिस के लिए हुए रवाना - News Height
SPORTS NEWS

Big breaking :-भारतीय दल में बॉक्सिंग के समीक्षक बने उत्तराखंड के डॉ. धर्मेंद्र, पेरिस के लिए हुए रवाना

Paris Olympics: भारतीय दल में बॉक्सिंग के समीक्षक बने उत्तराखंड के डॉ. धर्मेंद्र, पेरिस के लिए हुए रवाना

पिथौरागढ़ के रहने वाले डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट बाॅक्सिंग में एशियाई मेडलिस्ट होने के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षक भी रहे हैं।उत्तराखंड के खेल प्रेमियों और बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए खुशी का पल है। देहरादून बॉक्सिंग संघ के टेक्निकल एडवाइजर एशियाई मेडलिस्ट व पूर्व अपर खेल निदेश डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट को पेरिस ओलंपिक के भारतीय दल में बॉक्सिंग समीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया।

 

 

 

डॉ. धर्मेंद्र आज पेरिस के लिए रवाना हुएमूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट बाॅक्सिंग में एशियाई मेडलिस्ट होने के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षक भी रहे हैं। डाॅ. धर्मेंद्र बॉक्सिंग में अंतरराष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में अब तक कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारतीय दल में शामिल रहे हैं।सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के निदेशक विपिन बलूनी, बॉक्सिंग कोच प्रदीप कुमार ऐरी और उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मुखर्जी निर्माण ने कहा, बॉक्सिंग के खिलाड़ियों के साथ पूरे उत्तराखंड के लिए बड़ी गर्व की बात है। इससे निश्चित तौर पर बॉक्सिंग खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

 

 

इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट के पेरिस ओलंपिक के लिए मनोनीत होने पर देहरादून ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के डॉ. डीके सिंह, कोषाध्यक्ष महेश जोशी, खेल निदेशालय उत्तराखंड के सहायक निदेशक संजीव, देहरादून बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग (सेनि.) और डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुभकामनाएं दी

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top