Big breaking :-चमत्कार के नाम पर लोगो की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाला ढोंगी बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चमत्कार के नाम पर लोगो की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाला ढोंगी बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में

 

*”ऑपरेशन कालनेमि”*

*चमत्कार के नाम पर लोगो की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाला ढोंगी बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

*समस्याओं को हल करने का झांसा देकर अभियुक्त द्वारा लोगो को लिया जा रहा था अपने झांसे में*

*थाना क्लेमेंटाउन*

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशो पर उत्तराखंड में चलाए जा रहे अभियान *”ऑपरेशन क्लानेमि”* के तहत देवभूमि उत्तराखंड मे धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ कार्रवाई हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनाँक 16/08/25 को क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा एक व्यक्ति, जो अपने आप को बाबा बता रहा था तथा समस्याओं का हल करने का आश्वासन देकर, राशि के नग/ पत्थर देकर लोगों से पैसे ऐंठने का प्रयास कर रहा था, को *”ऑपरेशन क्लानेमि”* के तहत धारा 172 bnss में गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जिसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता अभियुक्त*

बबलू पुत्र टिप्पन सिंह निवासी लक्ष्मीपुर चोर खाला, सपेरा बस्ती, थाना सहसपुर, देहरादून

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top