Big breaking :-सडक किनारे स्थित होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटों/फूड स्टालों/फूड वैनों पर दून पुलिस का चैकिंग अभियान जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सडक किनारे स्थित होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटों/फूड स्टालों/फूड वैनों पर दून पुलिस का चैकिंग अभियान जारी

 

*सडक किनारे स्थित होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटों/फूड स्टालों/फूड वैनों पर दून पुलिस का चैकिंग अभियान जारी।*

*अभियान के दौरान होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटों/फूड स्टालों/फूड वैनों में पेय एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट सम्बन्धित चैकिंग करते हुए किया कार्यरत कर्मियों का सत्यापन*।

*एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी अधिकारी द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान*

*अभियान के दौरान 418 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया।*

*138 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई, 115 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने लाया गया।*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड में स्थित सभी होटल/ढाबों/फूड स्टालों पर पेय एवं खाद्य पदार्थों को बेचने वाले सभी प्रतिष्ठान स्वामियों के प्रतिष्ठानो/होटल/ढाबों/फूड स्टालों में पेय एवं खाद्य पदार्थ के मिलावट की जांच व जानकारी करते हुए वहां सफाई व्यवस्था, हाइजीन की जांच करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से भोजन बनाने वाली जगहो पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने की यथास्थिती को जांच करने के निर्देश दिये गये हैं।

आज दिनांक: 20-10-24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल/ढाबों/फूड स्टालों/फूड आदी लगाकर खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों में पेय एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट, सभी कर्मियों का सत्यापन करने तथा सुरक्षा जांच करने के सम्बन्ध में आज भी अभियान चलाया गया।

*अभियान के दौरान 418 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया।*

*138 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई 115 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने लाया गया जिनके सत्यापन की कार्रवाई थाने में की जा रही है।*

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top