Big breaking :-सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण

 

*सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण*

*घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल हुआ बरामद*

दिनांक 14/02/2026 को वादी श्री सादिक पुत्र फकीरा निवासी रामपुर कला थाना सहसपुर देहरादून के द्वारा कोतवाली सहसपुर पर आकर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरो द्वारा शंकरपुर स्थित उत्तराखंड जल सस्थान पानी की मोटर रिपेयर गोदाम से मोटर की केबिल काटकर चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर तत्काल धारा 305 bns का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 14/02/2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों 1- फिरोज पुत्र स्व0 जिन्दा हसन तथा 2- अजीम पुत्र तैय्यब को शकरपुर रामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी हैं तथा अपनी नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, अभियुक्त उक्त चोरी किए गए तार को स्थानीय कबाड़ियों को बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व भी पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- फिरोज पुत्र स्व0 जिन्दा हसन निवासी गुजरो वाली गली शंकरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र- 35 वर्ष
2- अजीम पुत्र तैय्यब निवासी फकीरो वाली गली शंकरपुर बडा रामपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून मूल निवासी अजीम कालोनी नजदीक मुस्ताक मस्जिद थाना कुतुबसेर सहारनपुर जनपद सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र 26 वर्ष

*बरामदगी:-*
केबिल तार 02 कट्टे कीमत करीब 30000/- रुपये

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 राजीव धारीवाल
2- हे0का0 डबल सिह
3- का0 राजबीर भण्डारी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top