Big breaking :-पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण

 

*पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण*

*घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान हुआ बरामद*

*कोतवाली पटेलनगर*

दिनांक 23/11/2025 वादी नरेश सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी रायल कमाण्डर प्रोटेक्शन ग्रुप ऋषिनगर रायपुर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी कम्पनी के टावर देहराखास में लगी केबल तार (कापर धातु) काटकर चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर मु0अ0सं0: 629/2025 धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन मे पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 26-11-2025 को चैकिंग के दौरान नया आढत बाजार जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से 01 अभियुक्त साहिल पुत्र यासीन को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उक्त घटना में टावर से चुराई गयी केबल तार (कापर धातु) बरामद की गयी।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त केबल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, चोरी किये गये तार को वो स्थानीय कबाडियों को बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

साहिल पुत्र यासीन निवासी ब्रह्मपुरी चौक, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष

*बरामदगी :-*

घटना में चोरी किये गये 04 बन्डल केबल तार (कापर धातु)

*पुलिस टीम:-*

1- अ0उ0नि0 दिपेन्द्र रावत
2- का0 विपिन कुमार
3- का0 अरविन्द बर्थवाल

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top