*दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति से अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा*
*रायवाला क्षेत्र में हुईं चोरी की 02 अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया अनावरण*
*अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई लगभग 01 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी तथा अन्य सामान बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जा चुके है जेल*
*घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को किया सीज़*
*कोतवाली रायवाला*
दिनांक 23/01/2026 को वादी श्री अर्जुन सिह पुत्र कर्ण बहादुर निवासी गली न0 06 छिद्दरवाला रायवाला द्वारा कोतवाली रायवाला पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के ताले तोडकर घर मे रखी ज्वैलरी व नगदी चोरी कर लिये है। तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला पर *मु0अ0स0-11/2026 धारा 305ए/331(3) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली रायवाला पर गठित टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं में पूर्व में प्रकाश में आए अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक : 31-01-26 की रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों 01- राजवी उर्फ राजीव 02-राहुल अहिरवार -तथा 03- लोकेश वर्मा उर्फ सन्नी को रायवाला क्षेत्र के तीन पानी फ्लाई ओवर के पास सर्विस रोड कट से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या : DL 9 CBC 6783 में घटना में चोरी की गईं ज्वैलरी तथा अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा रायवाला क्षेत्र में हुई उक्त चोरी की घटना के साथ-साथ रायवाला के साहबनगर क्षेत्र मे एक अन्य बन्द मकान के ताले तोडकर भी चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की गई । जिसके संबंध में कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0 16/26 धारा 305(A)/331(4) का अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर उक्त घटना में चोरी किया गया माल भी बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों द्वारा बताया गया की घटना में चोरी की गई ज्वेलरी उनके द्वारा दिल्ली के एक ज्वेलर को बेच दी गई थी, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। घटना में प्रयुक्त कार को सीज़ किया गया।
अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1-राजवी उर्फ राजीव पुत्र कालीचरण निवासी – नगली डेरी दास गार्डन बापरोला बिहार दिल्ली थाना रनहोला हाल निवासी गली नंबर 21 श्री श्याम अपार्टमेंट द्वारका मोड़ दिल्ली थाना द्वारका (उम्र-33 वर्ष)
2-राहुल अहिरवार पुत्र श्रीपत अहिरवार निवासी ग्राम सियावन थाना अजनर जिला महुआ उत्तर प्रदेश हाल निवासी गली नंबर-9, दास गार्डन, बपरोली बिहार, दिल्ली उम्र-28 वर्ष
3- लोकेश वर्मा उर्फ सन्नी पुत्र कालीचरण निवासी नगली डेरी दास गार्डन बपरोला बिहार दिल्ली थाना रनहोला हाल निवासी गली नंबर-5 बी ब्लॉक दास गार्डन नगली डेरी थाना रनहोला (उम्र-36 वर्ष)
*बरामदगी*
1- दोनो घटनाओं में चोरी की गई लगभग 01 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी।
02 : आई0डी0, बैंक पासबुक
03 : आलानकब
*पुलिस टीम-*
01: उ0नि0 आदित्य सैनी
02: उ0नि0 कुशाल सिह रावत
03: उ0नि0 रघुवीर कपरवांण
04 : का0 विकास कुमार
05: का0 अनित कुमार
06: का0 सचिन सैनी
07: का0 रविन्द्र टम्टा
*(एस0ओ0जी0 टीम)*
01: का0 शीषपाल
02: का0 नवनीत
03: का0 सोनी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





