*महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस*
*छेड़छाड़ के आरोपी 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*थाना सेलाकुई*
सेलाकुई निवासी व्यक्ति के द्वारा थाना सेलाकुई पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र 02 युवकों द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने व परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया , जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0स0: 21/2026धारा 137(2)/351(2)74/87 बीएनएस व 7/8 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी तथा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों ऋषभ उर्फ अभिषेक तथा शुभम को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- ऋषिभ उर्फ अभिषेक पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम मिसरासपट्टी पोस्ट बिधोली, थाना मसूरी, उम्र-20 वर्ष
2-शुभम पुत्र रमेश निवासी ग्राम मिसरासपट्टी पोस्ट बिधोली, थाना मसूरी, उम्र-20 वर्ष
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





