Big breaking :-अत्यधिक प्रदूषण करते हुए वाहन का संचालन करने पर दून पुलिस ने वाहन को किया सीज़ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अत्यधिक प्रदूषण करते हुए वाहन का संचालन करने पर दून पुलिस ने वाहन को किया सीज़

 

*अत्यधिक प्रदूषण करते हुए वाहन का संचालन करने पर दून पुलिस ने वाहन को किया सीज़*

*वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए SSP दून के निर्देशन में दून पुलिस की कार्यवाही*

*थाना नेहरु कॉलोनी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में आज दिनांक :16-06-25 को एक वायरल वीडियो जिसमें एक वाहन हरिद्वार बायपास रोड पर अत्यधिक प्रदूषण फैलाते हुए दिखाई दे रहा था उक्त वीडियो का स्वत संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को वाहन के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए ।


जिस पर उक्त वाहन को बायपास चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा रोक कर चेक किया गया तो वाहन से अत्यधिक धुआं फैलता हुआ दिखाई दिया, साथ ही वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी ड्राइवर द्वारा नहीं दिखाया गया, नियमों का उल्लंघन करने पर उक्त वाहन को सीज़ किया गया।

*विवरण सीज़ वाहन* :UK-07-CB-7564

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top