*कोतवाली सहसपुर*
*वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई मोटर साईकिल हुई बरामद*
दिनांक 01/03/2026 को वादी श्री हर्ष कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी बडोन्ही थाना लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा के द्वारा कोतवाली सहसपुर पर आकर अपनी मो0सा0 सख्या HR 97- 1241 हीरो स्प्लेंडर प्लस सहारा इन्ड्ट्रियल एरिया कैम्पस से अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध मे थाना सहसपुर पर मु0अ0स0- 43/2026 धारा 303(2) बीएनस पंजीकृत कराया गया था, क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना सहसपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्व में चोरी मे जेल गये अपराधियो का सत्यापन कर पुछताछ की गयी तथा मुखबीर तन्त्र को सक्रिय कर घटना स्थल और आसपास के लगभग सभी CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए मुखबीर की सूचना पर आज दिनाक 03/03/2026 को सभावाला रोड सहसपुर क्षेत्र से चोरी की मोटरसाईकल के साथ 01 अभियुक्त आशिक पुत्र सलीम निवासी महमूदनगर शंकरपुर कोतवाली सहसपुर देहरादून को गिरफ्तार किया गया, जो कुछ माह पुर्व ही जेल से छुटकर आया था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
आशिक पुत्र सलीम निवासी महमूदनगर शंकरपुर, कोतवाली सहसपुर, देहरादून, उम्र-25 वर्ष
*बरामदगी :-*
मोटर साईकिल HR97- 1241 हीरो स्प्लेंडर प्लस
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-*
1- मु0अ0स0- 233/2024 धारा 305/324(4)/331(4)/317(2) bns
2- मु0अ0स0 268/2025 धारा 305/317(2)324(2)/331(4)/3(5) bns
3- मु0अ0स0 226/2025 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
4- मु0अ0स0 43/2026 धारा 303(2)/317(2) bns
*पुलिस टीम :-*
1- अ0उ0नि0 अरविन्द कुमार
2- कानि0 रविपाल
3- कानि0 सुनील कुमार
4- हे0का0 डबल सिह
5- कानि0 राजबीर भण्डारी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





