Big breaking :-वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

 

*थाना प्रेमनगर*

*वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को चोरी की स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार*

दिनांक 08/03/2026 को वादी श्री बिरेन्द्र सिंह पुत्र सैमर सिह रावत निवासी ग्राम रतनपुर, नयागांव, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून ने अपनी स्कूटी संख्या UK07HC 9369 को जनता डिपो के पास सड़क के किनारे से अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध मे थाना प्रेमनगर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र ले आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0स0 – 41/2026, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्व में चोरी मे जेल गये अपराधियो का सत्यापन कर उनसे पुछताछ की गयी तथा मुखबीर तन्त्र को सक्रिय कर घटना स्थल और आसपास के लगभग सभी CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए चैकिंग सन्दिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान दिनाक 08/03/2026 को सिल्वर हाईट तिराहा बिधौली रोड़ प्रेमनगर से चोरी की स्कूटी के साथ 01 अभियुक्त रोहित छेत्री पुत्र भगत बहादुर को गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता अभियुक्त :-*

रोहित छेत्री पुत्र श्री भगत बहादुर छेत्री निवासी कारगी चौक निकट कालिका बिहार, पटेलनगर, उम्र 26 वर्ष

*बरामदगी :-*

स्कूटी संख्या UK07HC 9369

*पुलिस टीम :-*

1- अ0उ0नि0 बालकृष्ण देवली
2- का0 उपेन्द्र सिंह
3- का0 संजीत
4- का0 रविशंकर
5- का0 रोबिन सिंह
6- का0 जसवीर कंडारी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top