*घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गयी नगदी व मोबाइल फोन हुआ बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल*
*अभियुक्त के विरुद्ध चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं के आधा दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत*
दिनांक 20/02/2026 को कोतवाली डालनवाला पर वादी श्री देवेंन्द्र मुखर्जी निवासी- 50/1 नालापानी रोड, थाना डालनवाला, जनपद देहरादून द्वारा तहरीर दी कि दिनांक 19/02/2026 को वो शाम के समय डॉक्टर के पास गये थे, रात्रि में जब घर वापस आये तो देखा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी के मंदिर से 12 हजार रुपये नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया है, जिस पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सँ0- 33/2026 धारा- 305,331(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली डालनवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी।
गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे करीब 24 CCTV कैमरों को चैक करते हुए संदिग्धों के फोटोग्राफ्स प्राप्त किये गये तथा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुये मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक 21/02/2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त दीपक उर्फ पचपन पुत्र स्वर्गीय राम सिंह निवासी 26 डी0एल0 रोड रविदास मोहल्ला उम्र 26 वर्ष को नालापानी शमशाम घाट के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी किया गया मोबाइल फोन व 2060/- रुपये नगदी बरामद हुई।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, घटना में चोरी किए गए अन्य सामान को उसके द्वारा रास्ते मे आते जाते लोगों को सस्ते में बेच दिया था। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
दीपक उर्फ पचपन पुत्र स्वर्गीय राम सिंह निवासी 26 डी0एल0 रोड रविदास मोहल्ला, उम्र 26 वर्ष
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण*
(1) एक की-पैड मोबाइल फोन बिना सिम रंग काला
(2) 2060/- रुपये नगद
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0स0- 235/2018 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना डालनवाला,
2- मु0अ0स0- 62/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना डालनवाला,
3- मु0अ0स0- 147/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना डालनवाला,
4- मु0अ0स0- 149/2021 धारा 380/457/427/411 भादवि चालानी थाना डालनवाला,
5- मु0अ0स0- 179/2021 धारा 380/457/427/411 भादवि चालानी थाना डालनवाला,
6- मु0अ0स0- 252/2023 धारा 8/21 NDPS ACT चालानी थाना डालनवाला
7- मु0अ0स0- 172/2022, धारा 380/454/411भादवि चालानी थाना डालनवाला,
*पुलिस टीम :-*
1- म0उ0नि0 रीना वर्मा, चौकी प्रभारी नालापानी
2- का0 त्रेपन सिंह
3- का0 जसवीर सिंह
4- का0 अमरीश कर्णवाल
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





