Big breaking :-ज्वैलरी शॉप में हुयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ज्वैलरी शॉप में हुयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

 

*ज्वैलरी शॉप में हुयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाला शातिर अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गयी ज्वैलरी हुई बरामद*

*अभियुक्त अपनी महिला साथी के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम*

*थाना रानीपोखरी*

दिनांक 21/05/2025 को वादी अरविन्द कुमार सोनी पुत्र जमुना प्रसाद सोनी निवासी ग्राम बैरागड़ा भोगपुर, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी पर एक प्रार्थना पत्र दिया की उनकी ज्वैलर्स शॉप रुचि ज्वैलर्स, भोगपुर पर एक महिला व एक युवक द्वारा उन्हें अपनी बातों में उलझाकर सोने की अंगूठी चोरी कर ली, जिस सम्बन्ध में थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0- 44/2025 धारा 303(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निदेशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासों से दिनांक 02/01/2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त आफताब खान उर्फ फुद्दू को सूर्यधार रोड तिराहा, भोगपुर के पास से चोरी की गई सोने की अंगूठी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त आफताब खान उर्फ फुद्दू ने बताया कि उसके द्वारा अपनी महिला साथी मुन्नी बेगम के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

*नाम पता अभियुक्तः-*

आफताब खान उर्फ फुद्दू पुत्र आबिद खान, निवासी बी-हमदर्द नगर, जमालपुर, थाना कोतवाली सिविल लाइन, जनपद अलीगढ़ (उ0प्र0) उम्र – 26 वर्ष

*विवरण वांछित अभियुक्त :-*

मुन्नी बेगम पत्नी श्री युसूफ, निवासी हमदर्द नगर ए, जमालपुर, थाना कोतवाली सिविल लाइन, जनपद अलीगढ़ (उ0प्र0)

*बरामद माल का विवरण:-*

1- एक सोने की अंगूठी कीमत करीब ₹ 60,000/-
2- घटना में प्रयुक्त वाहन: स्विफ्ट डिजायर, संख्या UP16BC8977

*पुलिस टीमः-*

1- उ०नि० विकेन्द्र चौधरी, थानाध्यक्ष रानीपोखरी
2- अ0उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
3- कां0 विजय राणा
4- कां0 रवि कुमार

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top