Big breaking :-मोबाइल स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मोबाइल स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

 

*मोबाइल स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल हुई बरामद*

*कोतवाली कैण्ट*

दिनांक 07/02/2026 को वादी श्री प्रदीप पुत्र श्री कमल पाल निवासी 26 गढ़ी कैण्ट देहरादून द्वारा कोतवाली कैण्ट पर एक लिखित तहरीर दी कि उनकी पत्नी टपकेश्वर रोड से शेरबाग रोड कैण्ट अपने घर की ओर आ रही थी, इस दौरान पीछे से मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्ति उनसे मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गये। तहरीर के आधार पर कोतवाली कैण्ट पर मु0अ0सं0- 30/26, धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली कैण्ट पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासो से पुलिस टीम द्वारा पोस्ट आफिस तिराहे के पास चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 1- लाड सिंह तथा 2- लक्की सिंह को घटना में छीने गये मोबाइल फ़ोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एफबी-6658 के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी किये गये मोबाइल को बेचने की फिराक में थे पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में शामिल अभियुक्तों के एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

01- लाड सिंह पुत्र रोशन सिंह निवासी कॉवली रोड, लक्ष्मण चौक, शिवाजी मार्ग, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र-19 वर्ष
02- लक्की सिंह पुत्र स्व0 शमशेर सिंह निवासी कॉवली रोड, लक्ष्मण चौक शिवाजी मार्ग, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र-22 वर्ष

*बरामदगी :-*

1- घटना में छीना गया मोबाइल फोन
2- घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस संख्या: UK-07-FB-6658

*पुलिस टीम :-*

1- अ0उ0नि0 रमेश चन्द्र जोशी
2- हे0का0 नवीन कुमार
3- का0 सूरज राणा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top