Big breaking :-दून पुलिस ने लौटाई परिवार के चेहरे पर मुस्कान, खेल-खेल में घर से भटक गया था 4 वर्षीय बालक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दून पुलिस ने लौटाई परिवार के चेहरे पर मुस्कान, खेल-खेल में घर से भटक गया था 4 वर्षीय बालक

 

*दून पुलिस ने लौटाई परिवार के चेहरे पर मुस्कान*

*खेल-खेल में घर से भटक गया था 4 वर्षीय बालक*

*बालक को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने ली राहत की सांस*

*दून पुलिस की कार्यप्रणाली की करी प्रशंसा, किया आभार प्रकट*

*थाना बसंतविहार*

थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम को रात्रि में एक 03 से 04 वर्षीय बालक अकेले घूमते हुए दिखाई दिया, बालक के आस-पास उसके परिजनों को ढूंढने का प्रयास किया गया तो उसका कोई परिजन नही मिला। बालक की सुरक्षा की दृष्टि से उसे थाने पर लाया गया। बालक बहुत छोटा था तथा अपने परिजनों के संबंध में कुछ भी नही बता पा रहा था। जिस पर बालक के परिजनों की तलाश हेतु सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी की गई तो उक्त बालक की माता थाना बसंत विहार देहरादून थाने पर आई। बच्चे की माता जी द्वारा बताया कि उनका बेटा जिसकी आयु 04 वर्ष है दोपहर में घर से खेलते हुए कहीं निकल गया था, जिसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से बालक के परिजनों को बालक के थाना बसंतविहार पर होने की सूचना प्राप्त हुई।
बालक के परिजनों से आवश्यक पूछताछ के बाद नाबालिक बालक को सकुशल उसकी माता के सुपर्द किया गया।
अबोध बालक को सकुशल वापस पाकर उसके परिजनों द्वारा दून पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top