*छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला*
*एसएसपी दून के निर्देशों पर विकासनगर क्षेत्र में दून पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान*
*स्कूली छात्र-छात्राओं तथा आमजनमानस को साइबर अपराध, महिलाओं संबंधी अपराधों तथा नशे के विरूद्ध किया जागरूक।*

*आमजन के सहायतार्थ जारी किए गये हेल्पलाइन नंबरो के सम्बन्ध में दी विस्तृत जानकारी।*
*कोतवाली विकासनगर*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा “पुलिस आपके द्वार” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक: 19-22-26 को विकासनगर पुलिस द्वारा विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापकगणों तथा आमजनमानस को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों, उससे बचाव तथा साइबर अपराधों के तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकगणों द्वारा घरेलू हिंसा, छेडछाड, नशे तथा साइबर अपराधों के सम्बन्ध में पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा उपस्थित छात्र छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों को घरेलू हिंसा, छेडछाड, यौन उत्पीडन आदी के सम्बन्ध में सचेत करते हुए इस सम्बन्ध में बरती जाने वाली सावधानियों तथा बचने के उपायों तथा किसी भी अपरिहार्य स्थिती में पुलिस सहातया हेतु जारी किये गये हैल्पलाइन नम्बर: 112, 1090 तथा 181 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान दून पुलिस की टीम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों को उनके आस-पास के क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में पुलिस को जानकारी देने हेतु प्रेरित करते हुए उनकी पहचान को पूर्ण रूप से गोपनीय रखने के आश्वासन दिया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकगणों द्वारा स्वंय नशे से दूर रहते हुए अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के विरूद्ध जागरूक किये जाने तथा नशे के विरूद्ध चलाई जा रही दून पुलिस की मुहीम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





