Big breaking :-बिना लाइसेंस/परमिट के अवैध रूप से शराब पिलाने वालो/अवैध शराब बेचने वालो के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही, एक रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बिना लाइसेंस/परमिट के अवैध रूप से शराब पिलाने वालो/अवैध शराब बेचने वालो के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही, एक रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार

 

*बिना लाइसेंस/परमिट के अवैध रूप से शराब पिलाने वालो/अवैध शराब बेचने वालो के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही*

*अवैध रूप से शराब पिलाने वाले 01 रेस्ट्रोरेंटो संचालक को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*थाना रायपुर*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उक्त आदेशों के क्रम में थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे होटल/ रेस्टोरेंट मे बिना परमिट, लाइसेंस के शराब पिलाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दिनांक
18/11/23 को चेकिंग के दौरान रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले 01 रेस्ट्रोरेंट संचालक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 497/23 धारा 60/68 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

*नाम पता अभियुक्त*
रामकृष्ण पुत्र स्वर्गीय पेरू राम निवासी पीपीसीएल सरखेत मालदेवता, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 50 वर्ष

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top