Big breaking :-सेलाकुई के जमनपुर, पीठवाली गली,भाऊवाला, शिवनगर बस्ती में दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सेलाकुई के जमनपुर, पीठवाली गली,भाऊवाला, शिवनगर बस्ती में दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान।

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस का सत्यापन अभियान जारी।*

*सेलाकुई के जमनपुर, पीठवाली गली,भाऊवाला, शिवनगर बस्ती में दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान।*

*1000 से अधिक व्यक्तियों का किया सत्यापन।*

*किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 47 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया चालान।*

*4,70,000/ रूपये का जुर्माना किया अध्यारोपित ।*

*27 संदिग्धों को थाने पर लाकर की गई पूछताछ ।*

*थाना सेलाकुई*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में निवासरत संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में निवासरत संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक: 09-06-25 को थाना सेलाकुई पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा जमनपुर, पीठवाली गली,भाऊवाला, शिवनगर बस्ती आदि स्थानों पर निवासरत बाहरी व्यक्तियों/सदिग्ंधों एवं किरायेदारों के सत्यापन हेतु व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, कार्यवाही के दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 47 मकान मालिकों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 4,70,000/ रूपये का जुर्माना अध्यारोपित किया गया। इसके अतिरिक्त 27 सदिंग्धों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top