Big breaking :-दून पुलिस के जवान ने अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर करी उपचाराधीन युवती की सहायता - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दून पुलिस के जवान ने अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर करी उपचाराधीन युवती की सहायता

 

*दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का कर्त्तव्य*

*दून पुलिस के जवान ने अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर करी उपचाराधीन युवती की सहायता*

*इससे पूर्व भी 78 बार रक्तदान कर चुका है दून पुलिस में नियुक्त जवान*

*परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए किया दून पुलिस का आभार व्यक्त*

दिनाँक : 06-03-25 को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में कैंसर से ग्रसित उपचाराधीन एक युवती को उपचार हेतु प्लेटलेट्स की आवश्यकता है, जिस पर एसएसपी कार्यालय की पीआरओ शाखा में नियुक्त कॉ0 शाहनवाज द्वारा तत्काल मैक्स हॉस्पिटल पहुँचकर अपना रोज़ा तोडते हुए स्वेच्छा से रक्तदान कर उपचाराधीन युवती की सहायता की।
युवती के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया। का0 शाहनवाज इससे पूर्व भी 78 बार स्वेच्छा से रक्त दान कर चुके हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top