Big breaking :-एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

 

*एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस*

*अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थ/अवैध शराब की बिक्री में लिप्त 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 02 लाख रू0 मूल्य की 6.49 ग्राम अवैध स्मैक तथा 03 पेटी अवैध देसी शराब हुई बरामद।*

*मादक पदार्थ/अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त 01 बोलेरो वाहन तथा 01 स्कूटी को किया सीज*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

*01 – थाना नेहरू कालोनी*

*6.49 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26-03-26 को बद्रीपुर से दो अभियुक्तों प्रमोद कुमार उर्फ मच्छी व विनोद कुमार को 06.49 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार संख्या: यू0के0-07-टीई-0960 को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0- 111/2026 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

1- प्रमोद कुमार उर्फ मच्छी पुत्र जयप्रकाश निवासी माजरी माफी मोहकमपुर, देहरादून, उम्र 40 वर्ष स
2- विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय किशन लाल निवासी बद्रीपुर तिलवाड़ी, उम्र 32 वर्ष

*बरामदगी:*
1ः अवैध स्मैक 06.49 ग्राम अनुमानित मूल्य 02 लाख रू0
2ः घटना में प्रयुक्त वाहन बुलेरो संख्या: यू0के0-07-टीई-0960

*02: कोतवाली रायवाला:*

*03 पेटी से अधिक अवैध देशी शराब माल्टा ट्रेटा पैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*तस्करी में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्कूटी संख्या को किया सीज*

दिनांक: 26-03-2026 को रायवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रतीत नगर तिराहा रायवाला से 01 अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 छोटे लाल शर्मा को बिना नम्बर की स्कूटी को संदिग्धता के आधार पर रोेककर चैक किया तो अभियुक्त के कब्जे से लगभग 03 पेटी अवैध देसी शराब (155 ट्रैटा पैक) को परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0 अ0 सं0- 34/2026 धारा: 60(1),72 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 छोटे लाल शर्मा निवासी नगर पंचायत कलां थानाकला जिला शाहजहांपुर उ0प्र0 हाल पता आवास विकास कालोनी ऋषिकेश जनपद देहरादून उर्म-39 वर्ष

*बरामदगी:*
01: 155 ट्रैटा पैक (03 पेटी से अधिक) अवैध देशी शराब माल्टा ट्रेटा पैक
02: शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top