Big breaking :-हुड़दंगियों पर लगाम लगाती दून पुलिस, सरेआम दबंगई दिखाने वाले 05 युवकों को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हुड़दंगियों पर लगाम लगाती दून पुलिस, सरेआम दबंगई दिखाने वाले 05 युवकों को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

 

*थाना प्रेमनगर*

*“ऑपरेशन नाईट वॉच“*

*हुड़दंगियों पर लगाम लगाती दून पुलिस*

*सरेआम दबंगई दिखाने वाले 05 युवकों को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ*

*सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई झगड़ा कर हुड़दंग मचाने वाले वाले 05 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाकर माहौल खराब करने वाले अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक: 26-03-26 को थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गा मंदिर ठाकुरपुर रोड के पास कुछ व्यक्तियों को किसी बात को लेकर विवाद हो गया है तथा दोनो पक्ष सार्वजनिक स्थान पर आपस में लडाई कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर दो पक्षों के 05 व्यक्ति किसी बात लेकर आपस में झगडा करते हुए हुडदंग मचा रहे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो वो और अधिक उग्र हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा पांचों व्यक्तियों को मौके से धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

1- शमशाद पुत्र महमूद निवासी जोरासी खानपुर हरिद्वार हाल पता दुर्गा मंदिर ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर उम्र 30 वर्ष
2- मोहम्मद इख़लाख पुत्र महमूद निवासी जोरासी खानपुर हरिद्वार हाल पता दुर्गा मंदिर ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर उम्र 30 वर्ष
3- महबूब पुत्र अख्तर निवासी नेकछप्पर थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
4- निशांत पुत्र सहदेव निवासी स्मिथनगर प्रेमनगर देहरादून उम्र 20 वर्ष
5- करन पुत्र रतन सिंह निवासी स्मिथनगर प्रेमनगर देहरादून उम्र 23 वर्ष जितेंद्र पंडित पुत्र स्वर्गीय रतन सिंह

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top