Big breaking :-नशा तस्करो पर भारी पड़ती दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नशा तस्करो पर भारी पड़ती दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति

 

*नशा तस्करो पर भारी पड़ती दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति*

*01 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

*अभियुक्त के कब्जे से 310 ग्राम अवैध चरस बरामद*

*तस्करी मे प्रयुक्त कार सीज*

*कोतवाली डोईवाला*

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को सार्थक करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर नियुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.03.2026 को चौकी गेट जौलीग्रान्ट, क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध कार संख्या -UK07FR-4444 ( KIA) को रोककर चैक किया गया। कार चालक द्वारा अपना नाम रवि गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता बताया गया। संदिग्धता के आधार पर वाहन की सघनता से चैकिंग करने पर अभियुक्त रवि गुप्ता के कब्जे से 310 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त कार को सीज़ किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर *मु0अ0सं0-94/2026 धारा 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग* पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसकी त्यागी रोड पर कार श्रृगांर की शॉप है तथा वो स्वयं भी नशे का आदी है। उक्त चरस उसके द्वारा स्थानीय नशेड़ियों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सस्ते दामों में खरीदी गई थी जिन्हें वह अन्य नशेड़ियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*अभियुक्त का विवरण*
रवि गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी- नागल हटलाना हाउस न0 103 सहस्त्रधारा रोड देहरादून उम्र-36 वर्ष

*बरामदगी*
01- अवैध चरस 310 ग्राम
02- वाहन संख्या UK07FR-4444 (KIA}

*पुलिस टीम*
01- अ0उ0नि0 ईश्वर सैनी
02- का0 हरीश उप्रेती
03- का0 मनीष वेदवाल
04- का0 गुलशन
05- का0 अखिलेश

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top