Big breaking :-दून पुलिस की बस सेवा से शराबी पहुँचे थाने - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दून पुलिस की बस सेवा से शराबी पहुँचे थाने

 

*दून पुलिस की बस सेवा से शराबी पहुँचे थाने*

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियान*

*सड़क किनारे, गाड़ी में बैठकर शराब पीने व हुड़दंग करने वाले 40 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर लाया गया थाने*

*सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर दी सख्त चेतावनी*

*थाना राजपुर*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनांक-30/08/2025 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा सहस्त्रधारा रोड, ओल्ड मसूरी रोड, राजपुर रोड आदि स्थानों चेकिंग अभियान चलाते हुए जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर शराब पीने व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 40 लोगों को हिरासत के लेकर थाने लाया गया, जिन्हें सख्त हिदायत देते हुए उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए ₹- 10000 /- का जुर्माना वसूला गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top