Big breaking :-दून पुलिस ने लौटाई परिवार के चेहरे पर मुस्कान, गुमशुदा अबोध नाबालिग के परिजनों को तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दून पुलिस ने लौटाई परिवार के चेहरे पर मुस्कान, गुमशुदा अबोध नाबालिग के परिजनों को तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द

 

*दून पुलिस ने लौटाई परिवार के चेहरे पर मुस्कान*

*गुमशुदा अबोध नाबालिग के परिजनों को तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द*

*खेल खेल में घर से भटक गया था 05 वर्षीय अबोध*

*पुलिस की तत्परता से अल्प समय मे बालक के परिजनों को ढूंढकर बालक को सकुशल किया सुपर्द*

*परिजनों ने की दून पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा, किया आभार प्रकट*

*थाना बसंतविहार*

आज दिनाँक : 26-03-26 को बल्लीवाला चौक पर पुलिस टीम को लगभग 04 से 05 वर्ष का एक अबोध बालक जो संभवत अपने घर से भटक कर सड़क पर आ गया था घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से अपने साथ लेकर चीता ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारी गणों द्वारा आस-पास उसके परिजनों की तलाश की गई ।
उक्त नाबालिक बालक से प्रेम पूर्वक उसके माता-पिता के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया किंतु बालक कुछ भी बताने में असमर्थ था। जिस पर गुमशुदा बालक के परिजनों की तलाश हेतु सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी की गई तो जल्द ही उसके पिता निवासी कोलागढ़ कोतवाली कैंट देहरादून थाने पर आए, जिनके द्वारा बताया कि उक्त नाबालिक बालक जिसकी उम्र 5 वर्ष है उनका है जो आज सुबह शिवालिक पुरम थाना बसंत विहार क्षेत्र में रिश्तेदारी में आया हुआ था तथा घर से खेलते-खेलते कहीं निकल गया। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश के प्रयास किये जा रहे थे। इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से थाना वसंत विहार द्वारा बच्चे के थाने में सुरक्षित होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, प्रारंभिक पूछताछ के उपरांत बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपर्द किया गया ।
अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने दून पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top