*कोतवाली डोईवाला*
*एसएसपी दून की कुशल रणनीति से अपराधियों का बचना हुआ नामुमकिन*
*डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना मे फरार चल रही शातिर महिला अभियुक्ता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्ता के कब्जे से घटना में चोरी किये गए लगभग 09 लाख रुपये के आभूषण हुए बरामद*
*गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही थी अभियुक्ता*
*घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल*
कोतवाली डोईवाला पर वादी श्री अशोक कुमार रावत पुत्र स्व0 श्री कुन्दन सिंह रावत निवासी पुष्पा निवास दिव्या विहार, मियांवाला द्वारा लिखित तहरीर दी कि वो सपरिवार अपने बेटे के पास नोयडा गये थे, इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर से लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 52/2026 धारा 305ए बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल एक अभियुक्त मौ0 सुहैल पुत्र रईश अहमद निवासी अफजलगढ धामपुर बिजनौर उत्तरप्रदेश व हाल पता ब्राहमणवाला आईशा मस्जिद के पास लोहियानगर पटेलनगर देहरादून उम्र 20 वर्ष को दिनांक 18/03/2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गये आभूषण बरामद किये गये थे।
अभियुक्त से पूछताछ के दौरान चोरी से सम्बन्धित शेष माल पटेलनगर निवासी एक महिला के पास होना बताया गया था, जो घटना के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रही थी। उक्त महिला की पहचान गुलअफशा पुत्री इसरार अहमद निवासी लोहियानगर ब्रहमपुरी चौक हरी मस्जिद के पास थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 28 वर्ष मूल निवासी नई बस्ती चारबाग नजीबाबाद उत्तर प्रदेश के रूप मे हुयी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त चोरी की घटना मे अभियुक्ता की गिरफ्तारी तथा शेष माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्ता के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दाबिशें दी जा रही थी पर अभियुक्ता अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 29/03/26 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता गुलअफशा पुत्री इसरार अहमद को मुखबिर की सूचना पर हर्रावाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना मे चोरी की गयी लगभग 09 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी व अन्य दस्तावेज बरामद किये गये l
*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण*
गुलअफशा पुत्री इसरार अहमद निवासी लोहियानगर, ब्रहमपुरी चौक हरी मस्जिद के पास, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष मूल निवासी नई बस्ती चारबाग नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश
*बरामदगी का विवरण*
01- घटना में चोरी की गई लगभग 09 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी।
02- गणेश जी की प्रतिमा पीली धातु
03- वादी का आधार कार्ड/पैंन कार्ड /बैक पास बुक व अन्य दस्तावेज
*पुलिस टीम*
01- निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा, प्रभारी कोतवाली डोईवाला,
02- उ०नि० विनय मित्तल, प्रभारी चौकी लालतप्पड़
03- अ0उ0नि0 प्रेम सिंह
04- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
05- का0 दिनेश रावत
06- का0 धर्मेन्द्र नेगी
07- म0का0 बबिता रावत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





