Big breaking :-महिला से गाली गलौच कर उनकी चैन छीनने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-महिला से गाली गलौच कर उनकी चैन छीनने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*महिला से गाली गलौच कर उनकी चैन छीनने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के क़ब्जे से घटना में लूटी गयी आधी चैन का टुकड़ा हुआ बरामद*

*कोतवाली ऋषिकेश*

शिकायतकर्ता शिवम गांधी पुत्र स्व० रमेश गांधी निवासी गली नंबर एक, बंगाली मंदिर, ऋषिकेश के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र कोतवाली ऋषिकेश में दिया गया कि सोनू व एक महिला के द्वारा अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर आकर उनकी पत्नी से मारपीट कर सोने की आधी चैन छीन ली गई।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मु०अ०सं० – 481/24 धारा – 304(2)/115(2)/ 352/351(3)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के द्वारा टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में नामजद अभियुक्त सोनू को घटना में लूटी गई आधी चैन के टुकड़े के साथ गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता अभियुक्त*

सोनू पुत्र कृष्ण पाल निवासी नगला चीनी थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार।

*बरामदगी :-*
घटना में लूटी गई आधी चैन का टुकड़ा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top