Big breaking :-अवैध मादक पदार्थ के साथ एक महिला अभियुक्ता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अवैध मादक पदार्थ के साथ एक महिला अभियुक्ता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन जारी*

*अवैध मादक पदार्थ के साथ एक महिला अभियुक्ता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 01 लाख रू0 से अधिक मूल्य का 02 किलो 50 ग्राम गांजा हुआ बरामद*

*कोतवाली सहसपुर*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 30-11-2025 को सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सहसपुर सभावाला मार्ग चोरखाले के पास से एक अभियुक्ता को 02 किलो 50 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना सहसपुर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-*

ससो उर्फ रसो पत्नी दीवान नाथ निवासी सपेरा बस्ती चोरखाला सहसपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष

*बरामदगी :-*

02 किलो 50 ग्राम गांजा
*( अनुमानित मूल्य लगभग 01 लाख रूपये)*

*पुलिस टीम :-*

1- म0उ0नि0 सुधा बिष्ट
2- हे0कां0 डबल सिंह
3- का0 विकास कुमार
4- कां0 राजवीर
5- म0का0 बीना तोमर

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top