Big breaking :-गैर इरादतन हत्या में वांछित 04 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-गैर इरादतन हत्या में वांछित 04 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*गैर इरादतन हत्या में वांछित 04 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों द्वारा पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 02 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट*

*घटना में गंभीर रूप से घायल 01 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु*

दिनांक 06 मार्च 2026 को श्री सतीश पुत्र रामपाल निवासी गांधी ग्राम ने थाना बसंत विहार पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 05 मार्च 26 की रात्रि में उनके पड़ोस में रहने वाले अतुल तथा उसके अन्य साथी गुलशन, रोहन, अंकित, अनुज, आदि द्वारा उनके घर के अंदर वादी व अन्य लोगो के साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके पड़ोसी गिरेन्द्र को काफी चोटें आई, जिसको दून अस्पताल भर्ती किया गया है तथा वहां पर खड़ी महिला के साथ उक्त लोगों द्वारा छेड़छाड़ की गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना बसंत विहार में अंतर्गत धारा 191(2)/74/116(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना बसंत विहार पर टीम गठित की गई, इस दौरान दिनांक 8 मार्च 26 को उक्त घटना में घायल गीरेंद्र सिंह की दोराने उपचार मृत्यु हो गयी, जिस पर विवेचक द्वारा आज दिनांक 9 मार्च 26 को मृतक गिरेंद्र सिंह के पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही अमल में लाई गई तथा विवेचना में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान वादी व अन्य चश्मदीद गवाहो के बयानों व अन्य परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग को गैर इरादतन हत्या की धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों 1- गुलशन 2- अंकित 3- रोहन तथा 4- अतुल को गांधीग्राम नई बस्ती से गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण की विवेचना में तथ्य प्रकाश में आये की अभियुक्त अतुल अपने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के घर उसकी पत्नी से मिलने गया था, जहाँ पर उक्त व्यक्ति द्वारा उसे मौके पर पकड़ लिया गया, इस दौरान उसके पड़ोस में ही रहने वाला मृतक गिरेन्द्र भी वहाँ आ गया। उक्त बात को लेकर दोनो पक्षों के मध्य हुए विवाद में अभियुक्त अतुल के अन्य परिजन द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त दोनों व्यक्तियों के साथ मारपीट की गई, जिसमे गिरेन्द्र को गंभीर चोटे आई थी तथा कल रात्रि में दौराने उपचार दून हॉस्पिटल में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की सप्लीमेंट्री मेडिकल रिपोर्ट एव पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- गुलशन पुत्र सुंदरलाल, उम्र 35 वर्ष
2- अंकित पुत्र सुंदरलाल, उम्र 28 वर्ष
3- रोहन पुत्र सुंदरलाल, उम्र 18 वर्ष
4- अतुल पुत्र सुंदरलाल उम्र 25 वर्ष
सभी निवासी गांधी ग्राम, नई बस्ती, थाना बसंत विहार, देहरादून

*पुलिस टीम*

1- उ०नि० मिथुन कुमार, चौकी प्रभारी इंदिरानगर
2- अ०उ०नि० महेंद्र सिंह नेगी
3- हे०का० जितेंद्र कुमार
4- हे०का० दिनेश
5- का० अनुज
6- का० दीपक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top