Big breaking :-अवैध रूप से शराब की तस्करी करते 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अवैध रूप से शराब की तस्करी करते 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*अवैध रूप से शराब की तस्करी करते 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से 03 पेटी अवैध देसी शराब (माल्टा) हुई बरामद*

*शराब तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा को किया सीज़*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी/बिक्री में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15/02/2026 को चेकिंग के दौरान आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड के पास से एक अभियुक्त को 135 टेट्रा पेक (माल्टा) देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर *मु0अ0स0 – 33/26 धारा 60 /72आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज़ किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

सोनू पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम नरेंद्रपुर, थाना नरसेना जनपद बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल पता गली नंबर 6 गढ़वाली कॉलोनी रायपुर उम्र 25 वर्ष।

*बरामदगी*

1 – 03 पेटी (135 टेट्रा पैक माल्टा) देसी शराब
2- अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन एक्टिव संख्या : UK14G1421

*पुलिस टीम*

1- कानि0 दिनेश
2- कानि0 विशाल

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top