Big breaking :-दून पुलिस फिर बनी मददगार, घर से नाराज होकर गये नाबालिग को पुलिस द्वारा तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दून पुलिस फिर बनी मददगार, घर से नाराज होकर गये नाबालिग को पुलिस द्वारा तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द

 

*कोतवाली डालनवाला*

*दून पुलिस फिर बनी मददगार*

*घर से नाराज होकर गये नाबालिग को पुलिस द्वारा तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द*

*नाबालिग को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने किया दून पुलिस का आभार व्यक्त*

थाना डालनवाला पर वादिनी निवासी हाथीबड़कला, जनपद देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनका नाबालिग पुत्र उम्र 17 वर्ष दिनांक: 19-03-2026 को सुबह स्कूल में एक्सट्रा क्लास बताकर घर से निकला था, जो घर वापस नहीं आया। उनके द्वारा उसके सभी दोस्तों, रिश्तेदारों से नाबालिक के संबंध में जानकारी की गई परन्तु उसका कुछ पता नहीं चल पाया, अब उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु थाना डालनवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा नाबालिग के घर के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी नाबालिक के सम्बन्ध में सूचना प्रसारित की गई।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 22-03-2026 को पुलिस टीम द्वारा उक्त नाबालिक को मसूरी रोड से सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ में बालक द्वारा बताया गया कि वो अपने घरवालों से किसी बात पर नाराज होकर घर से निकल गया था। बालक की स्नेहपूर्वक काउंसिलिंग करते हुए उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग बालक को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

*पुलिस टीम :-*

1- निरी० संतोष सिंह कुंवर, प्रभारी कोतवाली डालनवाला
2- उ0नि0 सतबीर सिंह भण्डारी, चौकी प्रभारी हाथीबड़कला
3- का0 अनिल कुमार
4- का0 सुरेन्द्र सिंह मेहरा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top