*थाना नेहरू कॉलोनी*
*फिर बिछडों का सहारा बनी दून पुलिस*
*मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के परिजनों की जानकारी कर उसे सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द*
*महाराष्ट्र से अपने परिजनों से बिछडकर भटकते हुए देहरादून पहुंचा था व्यक्ति*
*बिछड़े युवक को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने किया दून पुलिस का आभार प्रकट*
दिनांक- 19/03/2026 को एक व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी गयी कि खट्टा पानी क्षेत्र में एक युवक परेशान अवस्था में घूम रहा है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। सूचना पर चौकी बाईपास से चीता ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे तो पाया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा अपने सम्बन्ध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था।
सुरक्षा की दृष्टि से उक्त युवक को थाने पर लाया गया, जहां स्नेहपूर्वक पूछताछ करने पर काफी प्रयासों के बाद युवक द्वारा बताया गया कि वो महाराष्ट्र का निवासी है, युवक द्वारा अपनी माता का मोबाइल नम्बर बताया गया, जिस पर सम्पर्क करने पर युवक की माता द्वारा बताया गया कि उक्त युवक उनका पुत्र है जो मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है तथा परिजनों के साथ शिरडी दर्शन के दौरान उनसे बिछड गया था, जिसे उनके द्वारा ढूंढने के काफी प्रयास करने के उपरान्त भी वो कहीं नहीं मिला।
पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को देहरादून बुलाया गया, परिजनों के पहुंचने के उपरान्त युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवक को सकुशल वापस पाकर युवक के परिजन भावुक हो गये तथा उनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





