Big breaking :-देहरादून में 68 रुपये बढ़े घरेलू सिलिंडर के दाम, कमर्शियल की कीमतों में करीब 150 की बढ़ोतरी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून में 68 रुपये बढ़े घरेलू सिलिंडर के दाम, कमर्शियल की कीमतों में करीब 150 की बढ़ोतरी

देहरादून में 68 रुपये बढ़े घरेलू सिलिंडर के दाम, कमर्शियल की कीमतों में करीब 150 की बढ़ोतरी

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

तेल कंपनियों के रसोई गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी करने के बाद राजधानी दून में भी इसकी कीमतें बढ़ गई हैं। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। देहरादून में 14.2 किलो के घरेलू उपयोग वाले सिलिंडर की कीमतों में 68 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

पहले 872 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब 940 रुपये में मिल रहा है। इसी कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में करीब 150 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले 1850 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलिंडर अब दो हजार रुपये में मिल रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से पैनिक न होने की अपील की। कहा, देहरादून जिले में गैस, पेट्रोल, डीजल की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। पश्चिमी एशिया में हो रहे युद्ध का जिले में होने वाली आपूर्ति में कोई असर नहीं है। कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार को किन्हीं कारणों से प्रभावित हुई थी जो शनिवार को पूरी तरह सामान्य हो गई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top