Big breaking :-दिवाली 2024 की शॉपिंग में कुत्ते का कहर, सितारगंज बाजार में कई को काटा; 14 से ज्यादा घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दिवाली 2024 की शॉपिंग में कुत्ते का कहर, सितारगंज बाजार में कई को काटा; 14 से ज्यादा घायल

दिवाली 2024 की शॉपिंग में कुत्ते का कहर, सितारगंज बाजार में कई को काटा; 14 से ज्यादा घायल
अचानक एक कुत्ते ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। लोग इधर-उधर भागने लगे। तीन घंटे के भीतर उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में कुत्ते के काटे 14 मरीज भर्ती हो गए। जबकि कई घायल निजी अस्पतालों में भी गए हैं।

दिवाली 2024 की शॉपिंग में बाजार पर गए लोगों पर कुत्ते का कहर जमकर बरपा है। बाजार में बुधवार को एक पागल कुत्ते ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। तीन घंटे के अंदर 14 लोग उप जिला चिकित्सालय में भर्ती हुए।

इसके बाद भी घायल लोगों के अस्पताल आने का क्रम जारी था। जबकि, कुत्ते के काटने की वजह से कुछ लोग प्राइवेट अस्पताल भी गए हैं। सितारगंज में बुधवार दोपहर करीब दो बजे बाद बाजार में काफी भीड़ है।

अचानक एक कुत्ते ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। लोग इधर-उधर भागने लगे। तीन घंटे के भीतर उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में कुत्ते के काटे 14 मरीज भर्ती हो गए। जबकि कई घायल निजी अस्पतालों में भी गए हैं।

घायलों ने बताया कि कुत्ता पागल लग रहा है। वह झपट रहा है। इलाज कर रहे चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि कुत्ते के काटने से गहरे घाव हुए हैं। अस्पताल में भर्ती चरण सिंह निवासी लालपुर ने बताया कि वह दीवाली की खरीदारी के लिए सितारगंज आए थे।

तहसील कार्यालय से कुछ पहले अचानक कुत्ता झपट पड़ा और उसने बुरी तरह पैर का मांस नोच लिया। बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। अजय सिंह, हिम्मत सिंह, मनोज, भूपेंद्र नाथ, मो.हसीन ने बताया कि वे बाजार में खरीदारी के लिए आए थे।

अचानक कुत्ते ने काट लिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कौर ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल 14 लोगों को भर्ती किया गया है। घायलों का आने का क्रम जारी है। इधर, पागल कुत्ते के काटने की चर्चाओं से बाजार में दहशत का माहौल बन गया।

लोग घरों की ओर लौटने लगे। वहीं कर्मचारी विनय वाल्मीकि के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम गलियों व बाजार में लाठी-डंडे लेकर दौड़ती रही, लेकिन कुत्ता तेजी से काटकर किसी के हाथ नहीं आया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top