Big breaking :-DM की सख़्ती, बदल गई शहर की स्ट्रीट लाइट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-DM की सख़्ती, बदल गई शहर की स्ट्रीट लाइट

जिलाधिकारी/ प्रशासक सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून क्षेत्रनार्गत
खराब स्ट्रीट लाइटों को मरम्मत एवं बदलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आज नगर निगम अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 500 स्ट्रीट लाइट टीमों द्वारा ठीक की गई।

 

जिलाधिकारी स्वयं इस कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे हैं तथा नगर निगम के अधिकारियों से प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त कर रहे हैं, जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि दीपावली से पूर्व सभी लाइटों को ठीक कर लिया जाए। नगर निगम की नाइट पेट्रोलिंग टीम भी कार्यों की नियमित जांच कर रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त खबर लाइटों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top