Big breaking :-डीएम ने स्मार्ट सिटी की बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रथम पीढ़ी को निशुल्क बस सेवा का कराया क्रियान्वयन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-डीएम ने स्मार्ट सिटी की बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रथम पीढ़ी को निशुल्क बस सेवा का कराया क्रियान्वयन

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों का इधर निवेदनः उधर बीच बैठक में ही डीएम के आदेश

डीएम ने स्मार्ट सिटी की बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रथम पीढ़ी को निशुल्क बस सेवा का कराया क्रियान्वयन,

मा0 सीएम के सख्त निर्देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तराधिकारी हमारे लिए सर्वोपरिः

आजादी के दीवानों की प्रथम पीढ़ी का किसी भी प्रकार से जीवन सुगम कर जिला प्रशासन का सौभाग्य

देहरादून :- जनमानस से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन की संवदेनशीलता बढ गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन सक्रिय रूप से जनमानस के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं कुशलतापूर्वक कर रहा है।

 

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों ने जिलाधिकारी से रोडवेज व स्मार्ट सिटी की बसों में निःशुल्क यात्रा का अनुरोध किया गया था, जिस पर डीएम ने बैठक के बीच में ही आदेश जारी करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को तोहफा दिया। तथा रोडवेज पर फ्री यात्रा के लिए जीएम से पत्राचार करने का आश्वासन दिया है। अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए फी यात्रा की सुविधा रहेगी जिससे डीएम के आन द स्पॉट निर्णय पर खुशी जाहिर करते स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने हुए डीएम का धन्यवाद दिया। अब स्मार्ट सिटी की बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों हेतु फ्री यात्रा का फ्लेक्स भी चस्पा कर दिया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top