Big breaking :-DM देहरादून ने जनता की मांग पर उठाया ये कदम, दो दिन में सुलझा ली समस्या - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-DM देहरादून ने जनता की मांग पर उठाया ये कदम, दो दिन में सुलझा ली समस्या

 

देहरादून।  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अथक प्रयास से रायपुर महाराणा प्रताप चौक के सामने भारतीय सेना की भूमि पर जल भराव से जन जीवन उत्पन्न हो रही समस्या से निजात दिलाने में सफलता मिल गई है।
अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग दिनेश चंद्र उनियाल के नेतृत्व में जल निकासी हेतु दो जेसीबी के माध्यम से तीन दिन तक लगातार कार्य गतिमान रहा।

 

उक्त भूमि से जलभराव क़ी निकासी हेतु सेना से लिखित अनुमति मिलने के उपरांत अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग द्वारा जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन पर जल निकासी का कार्य को युद्ध स्तर पर जारी रखा गया। जो कि आज से जल भराव का पानी निकालना शुरू हो गया है, जिससे जनमानस को जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगा।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top