Big breaking :-डीएम देहरादून साविन बंसल ने आज ऋषिकेश पहुंचकर उप जिला राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-डीएम देहरादून साविन बंसल ने आज ऋषिकेश पहुंचकर उप जिला राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया

 

डीएम देहरादून साविन बंसल ने आज ऋषिकेश पहुंचकर
उप जिला राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पाई गई कमियों पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया।

डीएम ने सरकारी और निजी लैब की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मरीज को ब्लड सैंपल के लिए प्राइवेट लैब में भेजे जाने की शिकायत पर कहा कि यदि वास्तव में ऐसा है तो इसमें संलिप्त लोग दंडित किए जाएंगे।

 

मामले की जांच एसडीएम ऋषिकेश और एसीएमओ को संयुक्त रूप से करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने राजकीय चिकित्सालय में इमरजेंसी, डेंगू वार्ड, सामान्य वार्ड, आईसीयू, पैथोलॉजी लैब सहित समस्त चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। राजकीय चिकित्सालय के द्वितीय तल पर स्थित चंदन लैब कक्ष की हालत पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सीएमएस को 15 दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top