Big breaking :-बढ़ती ठंड से DM देहरादून ऐसे दिला रही राहत, कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था - News Height
DEHRADUN NEWS

Big breaking :-बढ़ती ठंड से DM देहरादून ऐसे दिला रही राहत, कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था

देहरादून :- जिलाधिकारी  सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के नगर निगम क्षेत्रों एवं नगर पालिका परिषदों में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में ना रहे इसके लिए स्थाई रैन बसेरों के साथ ही अस्थाई रैन बसेरे भी चिन्हित कर लिए जाए।

जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में नगर निगम देहरादून- निरंजनपुर, आईएसबीटी, प्रिंस चौक रेलवे स्टेशन नगर पालिका परिषद विकासनगर में राम कुमार चौक, गांधी गली चौक, देहरादून बस स्टैड, पहाड़ी गली, रामकुमार स्वीट शॉप के पास, यात्रिक होटल के निकट। सेलाकुई विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार नगर निगम ऋषिकेश सहित अन्य नगर पालिका परिषदों में भी अलाव की व्यवस्था की गई है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top