Big breaking :-कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का जिलेवार आवंटन शुरू, अस्पताल-होटल समेत इन्हें होगी सप्लाई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का जिलेवार आवंटन शुरू, अस्पताल-होटल समेत इन्हें होगी सप्लाई

कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का जिलेवार आवंटन शुरू, अस्पताल-होटल समेत इन्हें होगी सप्लाई

नई व्यवस्था के तहत हर गैस एजेंसी को उसके पास उपलब्ध व्यावसायिक गैस कनेक्शनों की संख्या के अनुरूप सिलिंडरों का आवंटन किया जाएगा। इससे वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

 

उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों के वितरण के लिए एसओपी जारी होने के बाद तेल कंपनियों ने जिलेवार आवंटन शुरू कर दिया गया है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन अब शासन की एसओपी के अनुसार गैस एजेंसियों के लिए सिलिंडर उपलब्ध करा रही हैं। अपर आयुक्त खाद्य पीएस पांगती के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत हर गैस एजेंसी को उसके पास उपलब्ध व्यावसायिक गैस कनेक्शनों की संख्या के अनुरूप सिलिंडरों का आवंटन किया जाएगा। इससे वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी

राज्य में वर्तमान में 63,054 व्यावसायिक गैस कनेक्शन हैं, जिनकी आपूर्ति 311 गैस एजेंसियों के माध्यम से की जाती है। दो दिन पहले ही व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए एसओपी जारी की गई है, जिसके तहत होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे, अस्पताल और फार्मास्युटिकल इकाइयों को उनकी दैनिक आवश्यकता के अनुसार गैस एजेंसियों की ओर से सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, उन्होंने बताया कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top