Big breaking :-जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में यहां किया निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में यहां किया निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी

जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने शनिवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के रतूड़ी सेरा व बन्दरकोट भूस्खलन क्षेत्र के पहाड़ी पर चल रहे दीर्घकालिक व अल्पकालिक उपचारात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा को देखते हुए सीमा सड़क संगठन को 28 अप्रैल तक दोनों पैच पर सड़क के किनारे पड़े मलबा व बोल्डर को हटाने के निर्देश देते हुए सड़क को समतलीकरण करके वाहनों के निर्बाध आवागमन के लिए दो-लाइन बनाने को कहा।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। और मई व जून के महीनों में यात्रा का अधिकतम प्रभाव देखा जाएगा,ऐसे में यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी। इस हेतु जिलाधिकारी ने बीआरओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top