Big breaking :-जिलाधिकारी ने तांबाखानी टनल के निकट चल रहे कूड़ा उठान कार्य का किया औचक निरीक्षण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जिलाधिकारी ने तांबाखानी टनल के निकट चल रहे कूड़ा उठान कार्य का किया औचक निरीक्षण

उत्तरकाशी

*जिलाधिकारी ने तांबाखानी टनल के निकट चल रहे कूड़ा उठान कार्य का किया औचक निरीक्षण*

*तय समयसीमा के भीतर पूरा करें कूड़ा निस्तारण कार्य : डीएम*

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार देर शाम नगर पालिका परिषद बाडाहाट क्षेत्र के अंतर्गत तांबाखानी टनल के निकट चल रहे कूड़ा उठान कार्य का औचक निरीक्षण कर धरातलीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कूड़े के निस्तारण कार्य में तेज़ी लायी जाए और उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित किया जाए ताकि आस-पास के क्षेत्रों में दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
​ जिलाधिकारी ने लीगेसी वेस्ट के प्रबंधन और रिसाइकिलिंग प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी , एमएसटी कंस्ट्रक्शन को मशीनों और कार्मिकों की संख्या बढ़ाने और आसपास नियमित फॉगिंग व कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top