एनएच को नुकसान पहुंचाया, जिला प्रशासन की कार्रवाई, 11 लाख की पैनल्टी, 80 लाख की अतिरिक्त आरसी काटी
मसूरी में 12 फरवरी को राजमार्ग संख्या 707 ए के किमी 162 पर होटल देवलोक के पास क्षतिग्रस्त हो गया है और राजमार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। अब जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है।
मसूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए (त्यूनी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट) को क्षति पहुंचाना भूस्वामियों को महंगा पड़ गया। राजमार्ग को क्षति पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। जिला प्रशासन ने अवैध खनन कर राजमार्ग को क्षति पहुंचाने के मामले में 11 लाख की पैनल्टी के साथ ही 80 लाख की अतिरिक्त आरसी काटी है।
साथ ही आवासीय नक्शे पर होटल के लिए खुदाई व राजमार्ग को नुकसान करने वाले नामजद लोगों से भरपाई के आदेश दिया गया है । जिला प्रशासन की कार्यवाही एवं नामजद एफआईआर में एक पालिका सभासद की पत्नि का नाम शामिल है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





