Big breaking :-धराली हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के बाद वहां से रेस्क्यू कर लाए गए स्थानीय लोगों को ऐसे की जा रही मदद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-धराली हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के बाद वहां से रेस्क्यू कर लाए गए स्थानीय लोगों को ऐसे की जा रही मदद

 

धराली हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के बाद वहां से रेस्क्यू कर लाए गए स्थानीय लोगों को प्रशासन द्वारा दैनिक जरूरत का सभी समान वितरित किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आपदा से प्रभावित परिवारों तक दैनिक उपयोग की सभी जरूरी वस्तुएं पहुंचायी जाए।

आपदा प्रभावित ऐसे लोग जो जिला मुख्यालय सहित मातली, बड़ेथी, ज्ञानसु, नेताला, गणेशपुर और भेला टिपरी आदि गांवों में प्रवास कर रहे हैं , प्रशासन द्वारा उन सभी के संबंधित पीड़ित परिवारों तक उनके घर–घर जाकर खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक कुल 171 किटों को प्रभावितों तक वितरित किया जा चुका है।
वितरित की गई प्रत्येक किट में 10 किलो चावल, 5 किलो आटा, 2 किलो दाल, 2 किलो नमक, एक तिरपाल, दो थाली सहित सभी जरूरी बर्तन, रसोई का तेल और खाना बनाने की सभी सामग्री सहित दैनिक उपयोग की सभी जरूरी वस्तुएं शामिल है।

उक्त सामग्री का वितरण धराली के लोगों द्वारा बनाई गई धराली जन कल्याण आपदा सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पंवार व अन्य प्रतिधियों तथा स्थानीय प्रशासन जिसमें एक पटवारी तथा दो अमीन शामिल है के माध्यम से किया गया।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top