Big breaking :-धामी सरकार का ये हैं खिलाड़ियों को तोहफा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी कर रहे तारीफ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-धामी सरकार का ये हैं खिलाड़ियों को तोहफा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी कर रहे तारीफ

जो कोई न कर पाया, वो धामी ने कर दिखाया! युवा शूटर्स में उत्साह का माहौल!

उत्तराखंड अब 25 वें साल में है। लेकिन उत्तराखंड के युवा शूटर्स के लिए मुख्यमंत्री धामी ने वो कर दिखाया जो पिछले 25 सालों में कोई नहीं कर पाया था। दरसअल, शूटिंग जैसे शानदार खेल के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी तो उत्तराखंड में थे लेकिन अब तक राज्य में कहीं पर सरकारी स्तर पर ऐसी कोई शूटिंग रेंज नहीं थी,

 

 

जहां जाकर ये युवा शूटर्स रियायती दरों पर शूटिंग की प्रैक्टिस कर पाते। राज्य में अब तक शूटिंग के क्षेत्र में निजी लोगों का ही दखल रहा है। यही वजह भी है कि अब तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी एक निजी academy में होती थी। बहरहाल, मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami ने राज्य के युवा और नवोदित खिलाड़ियों की इस बड़ी समस्या को दूर कर दिया है। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में भारत की सबसे आधुनिक शूटिंग रेंज बनकर तैयार हो गई है।

 

 

 

निःसंदेह इसका लाभ आने वाले दिनों में उन तमाम खिलाड़ियों को मिलेगा जो महंगा खेल होने के कारण इसमें आर्थिक तंगी के चलते आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। तमाम खिलाड़ियों को पूरी उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेल संपन्न होने के बाद स्पोर्ट्स कॉलेज में बनी नई रेंज में उन्हें भी रियायती दरों पर प्रैक्टिस का अवसर मिलेगा। हां, यहां धामी सरकार को यह जरूर सुनिश्चित करना होगा कि पहले तो रेंज में किसी बाहरी(निजी) व्यक्ति या संस्था का दखल न हो और दूसरा रियायती दरों पर रेंज का संचालन हो।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top